कांग्रेस की ‘संगठन पाठशाला’ 21 जून से शुरू, राहुल-खड़गे देंगे चुनावी जीत का मंत्र

रायपुर 16 मई 2026 : कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी एक बड़ा प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है। इस तहत 21 से 30 जून तक जिला अध्यक्षों के लिए विशेष “संगठन पाठशाला” आयोजित की जाएगी।

इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सीधे शामिल होकर जिलाध्यक्षों को सियासी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के गुर सिखाएंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान” का हिस्सा है,जिला अध्यक्षों को पार्टी की विचारधारा, रणनीति और ग्राउंड मैनेजमेंट पर ट्रेनिंग दी जाएगी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर खास फोकस रहेगा नेताओं को जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और चुनावी तैयारी का मार्गदर्शन मिलेगा

कांग्रेस हाल के समय में लगातार अपने संगठन को फिर से मजबूत करने पर जोर दे रही है। पहले भी अलग-अलग राज्यों में जिला अध्यक्षों के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जहां नेतृत्व ने परफॉर्म करो या हटो जैसे स्पष्ट संदेश दिए हैं।

आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ग्रासरूट नेटवर्क मजबूत करना चाहती है,जिला अध्यक्षों को “फ्रंटलाइन लीडर” बनाकर पार्टी लोकल स्तर पर पकड़ बढ़ाने की रणनीति बना रही है,राहुल गांधी और खड़गे का सीधा मार्गदर्शन इस कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बनाता है

 यह ‘संगठन पाठशाला’ कांग्रेस के लिए सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, बल्कि आने वाले चुनावी मुकाबलों की तैयारी का बड़ा कदम माना जा रहा है।