26 मई को इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, तिमाही नतीजे और बड़े ऑर्डर बने वजह

मुंबई। शेयर बाजार में 26 मई के कारोबारी सत्र में कई कंपनियों के शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते फोकस में रह सकते हैं। कुछ कंपनियों ने मजबूत मुनाफा दर्ज किया है, वहीं कई कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं और कुछ ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का एलान किया है। ऐसे में इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

फिनटेक कंपनी Pine Labs ने मार्च तिमाही में शानदार वापसी करते हुए 59.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी घाटे में थी। कंपनी की आमदनी 17 फीसदी बढ़कर 700.5 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

सरकारी डिफेंस कंपनी BEL को 608 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी के भविष्य के राजस्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Surya Roshni का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24.4 फीसदी घटकर 98.3 करोड़ रुपये रहा। हालांकि कंपनी की आय बढ़ी है, लेकिन एबिट्डा और मार्जिन में गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने 2.50 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड की सिफारिश भी की है।

Amara Raja Energy & Mobility ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 फीसदी की बढ़त के साथ 314.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। कंपनी ने 5.20 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड का भी एलान किया है।

Paytm की सहयोगी कंपनी Paytm Cloud Technologies यूरोप कारोबार में 90 लाख यूरो का निवेश करेगी। इसे कंपनी की ग्लोबल विस्तार रणनीति का अहम कदम माना जा रहा है।

Ashok Leyland को VRL Logistics से 715 वाहनों का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसमें ट्रक और स्टाफ बसें शामिल हैं। कंपनी ने इसे दोनों कंपनियों की मजबूत साझेदारी का हिस्सा बताया है।

Raymond ने 331 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 67 लाख वारंट जारी करने की मंजूरी दी है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल कारोबार विस्तार और वित्तीय मजबूती के लिए करेगी।

Trident के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) अवनीश बरुआ के इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

Modern Malleables की आमदनी मार्च तिमाही में दोगुने से ज्यादा बढ़कर 53.4 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि कंपनी का शुद्ध मुनाफा घटा है, लेकिन ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत रहा।

सरकारी रेल कंपनी RVNL के तिमाही नतीजों में दबाव देखने को मिला है। कंपनी का मुनाफा करीब 59 फीसदी घट गया, जबकि एबिट्डा मार्जिन भी कमजोर रहा।

Aditya Birla Fashion & Retail का घाटा बढ़कर 148.4 crore रुपये पहुंच गया है। हालांकि कंपनी की आय में बढ़ोतरी हुई, लेकिन ऑपरेटिंग प्रदर्शन कमजोर रहने से मार्जिन पर असर पड़ा।

Suprajit Engineering ने निवेशकों के लिए 200 फीसदी डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी एक रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 रुपये डिविडेंड देगी।

वहीं Divgi TorqTransfer Systems ने भी 3.27 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के इस फैसले पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।