खेती की तैयारी आसान: किसानों को ड्रम और जेरी केन में डीजल देने का छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला

रायपुर 26 मई 2026 : खेती-किसानी के सीजन को देखते हुए किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसान अपनी जरूरत के अनुसार ड्रम और जेरी केन में भी डीजल ले सकेंगे। सरकार और तेल कंपनियों के इस फैसले का उद्देश्य किसानों को खेती के कार्यों के लिए समय पर ईंधन उपलब्ध कराना है, ताकि बुवाई और सिंचाई जैसे काम प्रभावित न हों।

नई व्यवस्था के तहत किसान निर्धारित पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज दिखाकर पेट्रोल पंपों से ड्रम या जेरी केन में डीजल खरीद सकेंगे। इससे दूरदराज ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसानों को खास फायदा मिलेगा, जहां बार-बार पेट्रोल पंप तक पहुंचना मुश्किल होता है।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से खेती की तैयारियां तेज होंगी और किसानों को मशीनों व पंप सेट के संचालन में सहूलियत मिलेगी। वहीं प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।