बेंगलुरु 03 जून 2026 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने मंच पर नंगे पैर और हाथ में संविधान की कॉपी लेकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले डीके शिवकुमार मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया कर्नाटक के डिप्टी सीएम रहे डीके शिवकुमार अब प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने बुधवार को कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान शिवकुमार मंच पर नंगे पैर और हाथ में संविधान की कॉपी लिए दिखे. शपथ से पहले डीके शिवकुमार मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक कर मिले और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद मां सरस्वती के फोटो पर पुष्प अर्पित कर सीधे शपथ लेने पहुंचे.
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. वहीं, डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी के अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन मंच मौजूद रहे. डीके के इस मंच पर अन्य राज्यों के कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण भी नजर आए.इस दौरान डीके शिवकुमार ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की. इस बीच डीके कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी से कुछ देर के लिए बातचीत भी करते नजर आए. डीके शिवकुमार के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने जी. परमेश्वर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.मुख्यमंत्री शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार मंच पर सबसे पहले सिद्धरमैया से मिले. उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया और पटका भी पहनाया. दोनों नेता एक-दूसरे मुस्कराकर मिले. इसके बाद डीके शिवकुमार ने खरगे और राहुल गांधी को गुलदस्ता भेंट किया. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया की कुर्सी डीके शिवकुमार के ठीक बगल में लगाई गई थी. डीके के एक तरफ सिद्धरमैया बैठे थे तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे विराजमान थे.
डीके शिवकुमार लंबे समय से राजनीति में हैं. आठ बार विधायक रह चुके शिवकुमार लंबे समय से राज्य की सर्वोच्च कुर्सी तक पहुंचने के लिए प्रयासरत थे. डीके शिवकुमार का पिछले कई वर्षों से मुख्समंत्री बनने का सपना देख रहे थे. जैसे ही बुधवार यानी 3 मई 2026 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनका पुराना राजनीतिक सपना पूरा हो गया.
