08 जून 2026 : बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) नया अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले वह कुछ समय तक बोर्ड के अंतरिम प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन अब चुनाव जीतने के बाद उनकी स्थिति पूरी तरह मजबूत हो गई है। अप्रैल में सरकार ने BCB के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था, इसके बाद से ही तमीम ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। पिछले साल अक्टूबर में हुए BCB चुनावों से जुड़े विवादों की जांच के बाद, एक पांच सदस्यीय जांच समिति ने कार्रवाई की मांग की थी। इसी सिफारिश के आधार पर सरकार ने बोर्ड को भंग करने का फैस भी लिया। इसके साथ ही वह 37 वर्ष की BCB के सबसे युवा अध्यक्ष भी बने हैं।
बांग्लादेश क्रिकेट के इस संकट के बारे में बात करते हुए बताया की ‘ पिछले डेढ़ साल में जो कुछ भी हुआ है, वह वह बढ़िया नहीं हुआ है। इस बात को स्पस्ट तरीके से बताते खा कि वही किसी के ऊपर आरोप लगाने नहीं चाहते और न ही किसी को दोषी बताना चाहते हैं। तमीम का कहना था कि इस स्थिति से बाहर आने के लिए सभी का समर्थन बहुत जरूरी है, क्योंकि यह काम अकेले नहीं किया जा सकता। नए गठित बोर्ड ने फहीम सिन्हा को उपाध्यक्ष भी का पद दिया गया है। हालांकि BCB में दो उपाध्यक्ष होने की उम्मीद है, लेकिन चुनाव आयोग ने फिलहाल केवल एक नाम का ऐलान किया है।
मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मतदान में तमीम इकबाल सबसे ज्यादा 73 वोट हासिल कर शीर्ष पर रहे। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने सईद इब्राहिम अहमद और इसराफिल खुसरू को पीछे छोड़ा, जिन्हें 72-72 वोट मिले। क्लब वर्ग की 12 सीटों के लिए कुल 16 उम्मीदवार मैदान में थे।
तमीम इकबाल को बांग्लादेश के सफल खिलाड़ियों में से मन जाता है। उन्होंने कुल 70 टेस्ट में 5134 रन, 243 वनडे मैचों में 8357 रन और 78 टी20 में 1758 रन बनाए हैं।
