जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान लगी आग, दो हिस्सों में टूटा एयरक्राफ्ट

जोरहाट : असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का (IAF) का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है. क्रैश होते ही विमान में आग लग गई. विमान दो हिस्सों में टूट गया और दूर से ही इसका धुआं दिख रहा है. राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक AN-32 एयरक्राफ्ट एयर फोर्स जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा है. गिरते ही उसमें तेज आग लग गई थी. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर काम में जुटी है.

भारतीय वायु सेना के विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी है. क्रैश होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है. भारतीय वायु सेना की तरफ से अब तक क्रैश से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. फिलहाल आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि घटना के तुरंत बाद जोरहाट एयर फोर्स के लिए फायर टेंडर गाड़ियों और एक टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया है. जहां टीम ने मोर्च संभाल लिया है. आग पर काबू पाया जाना शुरू कर दिया गया है. फिलहाल आपातकालीन स्थिति में जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन की टीमों को सक्रिए कर दिया गया है.

घटना के बाद IAF मामले की जानकारी जुटा रहा है. जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के कुछ सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. मौके से आई तस्वीरों में विमान दो हिस्सों में टूटा दिख रहा है.

जोरहाट में जो एयरफोर्स का जो विमान क्रैश हुआ है. वह AN-32 मालवाहक विमान है. इस तरह के 100 विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं. इसे सेना में बेहतर ट्रांसपोर्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है. यह भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहा है. जो गर्म मौसम और ऊंचे इलाकों में ऑपरेशन के दौरान सेना को मजबूती देता है. जिसके चलते इस विमान को अहम माना जाता है. यह एक बार में 6 से 7 टन क्षमता का सामान और एक बार में 40 से 50 जवानों को ले जा सकता है. An-32 विमान मुश्किल हालातों में भी बेहतरीन काम करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है.