रायपुर 13 जून 2026 : रायपुर के भनपुरी क्षेत्र स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि तत्काल किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं मिली।
