धमतरी 16 जून 2026 : भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने मंगलवार सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों में पहुंचे एक दर्जन अधिकारी कर्मचारियों ने ठेकेदार दीपेश गांधी के घर और आफिस में जांच शुरू की है। सुबह से जमीन अधिग्रहण और मुआवजा संबंधी दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।
बता दें कि, एक माह पहले कुरूद और धमतरी में ईडी ने दबिश दी थी। और लाखों के जेवर, वाहन और जमीन के दस्तावेज सीज कर चुकी थी। वहीं जय प्रकाश गांधी को तो गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इनके साथ एक पूर्व मंत्री के भाई को भी ईडी ने जांच के दायरे में घेरा हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के वल्लभ नगर में कारोबारी शाश्वत लुणावत, सरगुजा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के फर्म मानसून एग्रो और धमतरी जिले में ठेकेदार दीपेश गांधी के आवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। ED की टीम यहां दस्तावेजों और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।
मनी लॉन्ड्रिंग की बात सामने आने के बाद ED जांच कर रही है। DMF वित्त पोषित एक ट्रस्ट है, जिसे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खनन से संबंधित प्रोजेक्ट्स और गतिविधियों से प्रभावित लोगों के लाभ के लिए काम करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
