बिजली दर बढ़ोतरी पर कांग्रेस का विरोध: बिजली दफ्तर का घेराव, नगाड़ा बजाकर जताया प्रदर्शन

रायपुर 17 जून 2026 : छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और नगाड़ा बजाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का कहना है कि बढ़ी हुई बिजली दरों से आम उपभोक्ताओं और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ी हुई बिजली दरों से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। रायपुर के डंगनिया में कांग्रेस ने नगाड़ा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि भाजपा की सरकार आम जनता को लूटने का काम कर रही है।