रायपुर 19 जून 2026 : छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली दरों के मुद्दे पर कांग्रेस ने बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से समर्थन पत्र भरवाएंगे और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर जनमत जुटाएंगे।
कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में बिजली दरों में पांच बार बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। पार्टी का कहना है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं और सरकार को इस योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए।
वहीं,भाजपा ने कांग्रेस के अभियान को राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है और विकास कार्यों के मुद्दे पर भाजपा सरकार के साथ है।
स्मार्ट मीटर और बिजली दरों को लेकर राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बना रह सकता है।
