एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

एशिया कप 2022 के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पूर्व कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। स्टार ओपनर केएल राहुल भी फरवरी के बाद पहली बार टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आगामी टी20 टूर्नामेंट के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। कोविड-19 के चपेट में आने के कारण राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में भाग नहीं ले पाये थे। स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी से उबरने के बाद टीम में उनकी वापसी हुई है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

एशिया कप के लिए बैकअप खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर

एशिया कप 2022 शेड्यूल 
27 अगस्त, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, ग्रुप बी, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

28 अगस्त, भारत बनाम पाकिस्तान, ग्रुप ए, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

30 अगस्त, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, ग्रुप बी, शाम 7:30 बजे से, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

31 अगस्त, भारत बनाम TBC, ग्रुप ए, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

1 सितंबर, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, ग्रुप बी, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

2 सितंबर, पाकिस्तान बनाम TBC, ग्रुप ए, शाम 7:30 बजे से, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

3 सितंबर, TBC बनाम TBC (B1 vs B2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

4 सितंबर, TBC बनाम TBC (A1 vs A2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

6 सितंबर, TBC बनाम TBC (A1 vs B1), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

7 सितंबर, TBC बनाम TBC (A2 vs B2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

8 सितंबर, TBC बनाम TBC (A1 vs B2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

9 सितंबर, TBC बनाम TBC (B1 vs A2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

11 सितंबर, TBC बनाम TBC, फाइनल, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम