प्रयागराज 29 जून 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रविवार को यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की यानी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। एक पद के लिए करीब 2.6 गुना कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में होमगार्ड के कुल 41,424 रिक्त पदों को भरा जाना है, जिसके मुकाबले लिखित परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यह आंसर-की अभ्यर्थियों की दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच के बाद तैयार की गई है। बोर्ड ने साफ किया है कि सभी आपत्तियों को विषय विशेषज्ञों से परखा गया, जिसके बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की।
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में 41,424 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था।
इसके पहले चरण में पास होने वाले 1,07,221 लाख अभ्यर्थियों फिजिकल टेस्ट देने के साथ दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत 41,424 पदों को भरने के लिए 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों और अधिमानी अर्हता के अंकों को जोड़कर मेरिट तैयार की गई। इसके आधार पर कुल 1,07,221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
महिला अभ्यर्थियों के लिए, सामान्य, एससी और ओबीसी श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी, जबकि एसटी वर्ग में न्यूनतम 147 सेमी निर्धारित की गई है। महिलाओं का न्यूनतम वजन सभी श्रेणियों में 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
