एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस का जलवा, वर्ल्ड कप में स्वीडन को 3-0 से हराया

स्पोर्ट्स 01 जुलाई 2026 : पिछली बार की फाइनलिस्ट फ्रांस ने बुधवार के पहले मैच में स्वीडन को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। साथ ही सह-मेजबान मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 साल बाद नॉकआउट राउंड का मैच जीता है। इस जीत के शहर के कई जगह सेलिब्रेशन हुए। इस दौरान 2 फैंस की दम घुटने से मौत हो गई।

किलियान एमबाप्पे एकदम किलर नज़र आ रहे हैं- हर मैच सफ़ाई से फ़िनिश करने को तैयार. अपनी स्पीड और एक्यूरेसी के अलावा फ़्रांस की टीम कमाल की लय में नज़र आ रही है. कई एक्सपर्ट्स टूर्नामेंट की शुरुआत से कह रहे थे कि अगर फ़्रेंच टीम में आपस में लड़ाई नहीं दिखी तो 2018 की चैंपियन टीम ख़िताब की सबसे मज़बूत दावेदार हो सकती है. 2018 में ख़िताब जीतने और 2022 में फ़ाइनल खेलने के बाद फ़्रांस लगातार तीसरा फ़ाइनल खेलने के लिए भी तैयार दिखने लगा है.

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन फ़्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर दिखा दिया कि क्यों उसे वर्ल्ड कप 2026 के सबसे मज़बूत दावेदारों में एक माना जा रहा है. फ़्रांस की ओर से कप्तान किलियान एमबापे ने 2 गोल किये और इसके साथ उन्होंने इस वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी के 6 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. एमबापे के नाम वर्ल्ड कप में 18 गोल हो गए हैं जबकि मेस्सी के नाम सबसे ज़्यादा 19 गोल का रिकॉर्ड है. फ़्रांस की ओर से तीसरा गोल ब्रैडलि बारकोले के नाम रहा.

नॉकआउट सहित चार मैचों में फ़्रांस ने अबतक 13 गोल किये हैं. किलियान एमबापे के अलावा फ़्रांस के लिए ब्रैडलि बारकोला, उस्मान डेम्बेले और माहो ड्वे जैसे खिलाड़ी गोल कर कप्तान एमबापे पर गोल करने का दबाव नहीं बढ़ने दे रहे. फ़्रांस की फ़ायरब्रांड फ़ॉरवर्ड लाइन के अलावा प्लेमेकर माइकल ओलीज़ टीम की ताक़त बन गए हैं.

फ़्रेंच स्कावॉड में एक साथ इतने सारे शानदार खिलाड़ी हैं कि इसकी तुलना ‘मरियाना ट्रेंच डीप’ से की जाती है जहां अटैकिंग फॉरवर्ड, शातिर प्लेमेकर, तगड़ा डिफेंस और उम्दा गोलकीपर भी हैं. कोच  डिडिएर डुशाम्प की तरकश में बारकोला, राएन चेक्री, मार्कस थुर्रम, ओरेलियन चाउमेनि और वारेन ज़हीर एमेरि जैसे एक से बढ़कर एक तीर और माइक मानयान जैसा उम्दा गोलकीपर इस टीम को दमदार साबित करते हैं.  राउंड ऑफ़ 16 में अब फ़्रांस की टक्कर पराग्वे से 4 जुलाई को फ़िलाडेल्फ़िया में होगी. जहां फ़्रांस का पलड़ा ही भारी माना जा रहा है.