पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल : 9 IPS अधिकारियों के तबादले

भोपाल 04 जुलाई 2026 : मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में IG और DIG स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ शाजापुर और शहडोल के पुलिस अधीक्षकों (SPs) को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का नया SP नियुक्त किया गया है, जबकि संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल के SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

MP में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार मिथिलेश कुमार शुक्ला को सागर रेंज का IG नियुक्त किया गया है. चंद्रशेखर सोलंकी को नर्मदापुरम जोन का IG बनाया गया है, जबकि रुचि वर्धन मिश्रा को PHQ में IG के पद से हटाकर भोपाल ग्रामीण जोन का IG बनाया गया है. हरि नारायण चारी मिश्रा को PHQ में IG की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सिमाला प्रसाद को खरगोन रेंज का DIG, यशपाल सिंह राजपूत को इंदौर में पुलिस अधीक्षक (रेल) और रामजी श्रीवास्तव को भौरी स्थित पुलिस अकादमी में AIG के पद पर तैनात किया गया है.

इन अफसरों का तबादला

इसके अलावा इंदौर SAF रेंज में तैनात चंद्रशेखर सोलंकी को IG नर्मदापुरम नियुक्त किया गया है. वहीं, PHQ में पहले IG (प्रशासन) रहीं रुचि वर्धन मिश्रा को IG (ग्रामीण जोन), भोपाल नियुक्त किया गया है. स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (प्रशासन) आदर्श कटियार को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ PHQ में स्पेशल DG (टेलीकम्युनिकेशन्स) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इंदौर ग्रामीण जोन के IG अनुराग को IG (SAF), इंदौर रेंज और IG (RAPTC), इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.