05 जुलाई 2026 : आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट रविवार, 5 जुलाई को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं. मुंबई में भारी बारिश के बावजूद, मेहमान एक्टर के बांद्रा वाले घर पहुंचें. बता दें, कुछ दिन पहले ही, आमिर खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि वे और गौरी 5 जुलाई 2026 को शादी करने जा रहे हैं. यह समारोह उनके घर पर होगा. इसमें सिर्फ 100-150 मेहमान शामिल हो रहे हैं, जिसमें घरवाले और कुछ खास मेहमान होंगे. मेहमानों की लिस्ट में सिर्फ परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ ही साथी शामिल हैं, जिससे यह हाल के सालों की सबसे प्राइवेट सेलिब्रिटी शादियों में से एक बन गई है.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने शादी की कसमें पढ़ते हुए एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं. शादी की रस्म पूरी होने के बाद आमिर, गौरी के हाथों को चुमते हैं. वीडियो में न्यूलीवेड कपल को एक साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. डांस के बाद आमिर ने सबके सामने गौरी को गाल पर किस करते हैं. बैकग्राउंड में फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी को भी देखा जा सकता है.
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी के बाद बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को एक्टर के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया. वह हाई सिक्योरिटी के बीच एक्टर की शादी में पहुंचे थे.
