रायपुर 10 जुलाई 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से 9 जुलाई 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति के बाद अधिकारियों को अलग-अलग इकाइयों और वाहिनियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
गृह विभाग के मुताबिक विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की अनुशंसा पर निरीक्षक (विशेष शाखा) से उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) तथा सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) के रूप में सविता सिंह परिहार को विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से विशेष शाखा, भिलाई भेजा गया है। वहीं अरनोल्ड संतरी बढ़ा को जशपुर से स्थानांतरित कर विशेष शाखा, बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।



इन सहायक सेनानियों को मिली नई जिम्मेदारी
बृजेश कुमार भदौरिया – पीटीएस, राजनांदगांव
अविनाश कुमार अग्रिहोत्री – एसटीएफ, बघेरा (दुर्ग)
हरीश कुमार तिवारी – एचसीएम सुरक्षा
अमित शर्मा – विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर
मनीष कुमार साहू – 21वीं वाहिनी, करकाभाट (बालोद)
शैलेन्द्र कुमार सेन – 17वीं वाहिनी, कबीरधाम
देवनारायण सिंह – 18वीं वाहिनी, मनेन्द्रगढ़
इन्द्रसेन बंजारे – 7वीं वाहिनी, भिलाई
मिलमन मिंज – 11वीं वाहिनी, जांजगीर
ओमप्रकाश सेन – एसटीएफ, बघेरा (दुर्ग)
राकेश कुमार सलाम – 14वीं वाहिनी, धनोरा (बालोद)
रामबहादुर शर्मा – 13वीं वाहिनी, बांगो (कोरबा)
शब्बीर अली – 15वीं वाहिनी, बीजापुर
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापनाएं अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। इन बदलावों का उद्देश्य पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को और मजबूत करना है
