जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, अभिनेता सैम नील का निधन

13 जुलाई  2026 : हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सुनने में आ रही है. 90s और 2000s के दौर में बच्चों के बचपन का हिस्सा रहे और लंबे वक्त तक ज्यूरासिक पार्क फिल्म सीरीज से जुड़े रहने वाले एक्टर सैम नील का निधन हो गया है. न्यूजीलैंड के इस एक्टर ने 78 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. एक्टर के अचानक चले जाने से उनके घरवालों समेत करीबी और फैंस काफी मासूस हैं. उनके निधन पर घरवालों की ओर से कन्फर्मेशन भी आ गई है. एक्टर के निधन के बाद उनकी 2 बड़े प्रोजेक्ट्स भी रिलीज होने बाकी हैं.

सैम के निधन की खबर कन्फर्म करते हुए परिवार वालों ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. इसमें लिखा है- हमें बहुत दुख के साथ ये कहना पड़ रहा है कि सैम नील के परिवारवालों ने 13 जुलाई 2026 को एक्टर के निधन की पुष्टि की है. उनका निधन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ है. वे परिवार वालों के बीच थे और एक डिग्निटी के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. ये हानि अचनाक हुई और हम सभी इसके लिए तैयार नहीं थे. लेकिन इस बात को लेकर तसल्ली है कि सैम कैंसर फ्री थे. एस टी विंसेंट प्राइवेट हॉस्पिटल को उनकी अच्छी तरह से देखरेख करने के लिए हम सभी अस्पताल और उनके स्टाफ के बहुत आभारी हैं. एक्टर के निधन से जुड़ी अन्य जानकारी बाद में साझा की जाएंगी. फिलहाल हम चाहते हैं कि परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए और इस असीम दुख में उनका सपोर्ट किया जाए.

सैम नील की बात करें तो एक्टर ने साल 1975 में लैंडफॉल नाम की हॉलीवुड फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के बाद वे स्लीपिंग डॉग, जस्ट आउट ऑफ रीच, पोसेसन, द जर्नलिस्ट, द ब्लड ऑफ अदर्स, द कंट्री गर्ल्स, शैडो ऑफ चाइना, द पियानो, ज्यूरासिक पार्क, ज्यूरासिक पार्क 2, द डिश, पर्फेक्ट स्ट्रेंजर्स, स्केप प्लान, द हंटर, ज्यूरासिक वर्ल्ड डॉमेनियन और द फॉक्स जैसी फिल्मों में काम किया. अपने शानदार अभिनय से उन्होंने सभी का दिल जीता और अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बनाई. उनकी तुलना अपने समय में टॉप एक्टर्स में की जाती थी. उन्हें अभिनय में शानदार काम करने के लिए साल 1991 में ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर’ से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें ऑस्ट्रेलियन फिल्म इंस्टिट्यूट अवॉर्ड और न्यूजीलैंड स्क्रीन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

निधन के बाद उनकी दो बड़ी फिल्में अभी रिलीज के लिए तैयार हैं. गोडजिला एक्स कोंग सुपरनोवा नाम की हाई वोल्टेज एक्शन मॉन्स्टर फिल्म में एक्टर का अभिनय देखने को मिलेगा. फिलहाल इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर अभी काम चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ वे द लोस्ट रिसॉर्ट नाम की फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में फैंस उन्हें आखिरी बार देखेंगे. इस फिल्म के भी पोस्ट प्रोडक्शन पर फिलहाल काम चल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म भी साल 2027 में ही रिलीज की जाएगी.