मानसून सत्र के तीसरे दिन हंगामे के आसार, बाघों के शिकार पर सरकार को कांग्रेस घेरेगी

रायपुर 15 जुलाई 2026 :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही बुधवार को शुरू हो गई। पहले दो दिनों की तरह आज भी सदन में तीखी बहस और हंगामे के पूरे आसार हैं। विपक्ष विभिन्न जनहित और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक प्रदेश में बाघों के शिकार और वन्यजीव संरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। कांग्रेस इस मामले में सरकार का ध्यान आकर्षित कर वन विभाग से जवाब मांगेगी।

बाघों के शिकार का मुद्दा बनेगा केंद्रबिंदु

प्रदेश में हाल के दिनों में बाघों की मौत और शिकार से जुड़े मामलों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि वन्यजीव संरक्षण को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसके कारण दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही बुधवार को शुरू हो गई। पहले दो दिनों की तरह आज भी सदन में तीखी बहस और हंगामे के पूरे आसार हैं। विपक्ष विभिन्न जनहित और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक प्रदेश में बाघों के शिकार और वन्यजीव संरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। कांग्रेस इस मामले में सरकार का ध्यान आकर्षित कर वन विभाग से जवाब मांगेगी।

बाघों के शिकार का मुद्दा बनेगा केंद्रबिंदु

प्रदेश में हाल के दिनों में बाघों की मौत और शिकार से जुड़े मामलों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि वन्यजीव संरक्षण को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसके कारण दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा प्रभावित हो रही