CG- सर 6, लाख रूपए तो बोले थे… नही और करो.. गांजा तस्कर और थाना प्रभारी के बीच कथित ऑडियो वायरल के बाद प्रभारी हुए लाइन अटैच

योगेश यादव/डेस्क
रायपुर- बलौदाबाजार जिले में पुलिस और गांजा तस्कर के बीच कथित ऑडियो वायरल के बाद लवन थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।

आपको बता दे की लवन पुलिस ने 11 फरवरी को लवन के शुभम साहु के घर से 1 क्विटंल गांजा को किया था जप्त, गांजा के मामले को लेकर लवन पुलिस चौकी प्रभारी बी.के. सोम और चौकी मे पदस्थ ए एसआई संजीव राजपुत के द्वारा 8 लाख रुपये लेकर ऑडियो वायरल हुआ था।