FIFA World Cup 2026 Semifinal 16 जुलाई 2026 : अर्जेंटीना ने एक बार आखिरी समय में शानदार खेल का प्रदर्शन किया. जिसकी वजह से वो लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गए.
शुरुआत में 0-1 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने 85वें मिनट में बराबरी का गोल किया. उसके बाद स्टॉपेज टाइम (90+2 मिनट) में दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड से जीत छीन ली. अर्जेंटीना की तरफ से एंजो फर्नांडीज और लौटारो मार्टिनेज ने गोल किए.
हैरी केन की टीम इंग्लैंड ने मैच में तब बढ़त बनाई जब गॉर्डन ने मॉर्गन रोजर्स के क्रॉस पर 55वें मिनट में गोल किया. उसके बाद अर्जेंटीना ने पलटवार किया. पहले फर्नांडीज ने बॉक्स के बाहर से शॉट मारा और फिर स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में मार्टिनेज ने हेडर से विजयी गोल करके अपना खिताब बचाने का मौका बना लिया.
अर्जेंटीना ने अब तक खेले गए सभी छह वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जीत हासिल की है, और इस बार भी उन्होंने कमाल की वापसी की. मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना अब 20 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में होने वाले फाइनल में स्पेन का सामना करेगी.
अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली छठी टीम बन गई है. इससे पहले ये कारनामा इटली (1934, 1938), ब्राजील (1958, 1962), अर्जेंटीना (1986, 1990), ब्राजील (1994, 1998) और फ्रांस (2018, 2022) कर चुके हैं.
पिछले तीन वर्ल्ड कप में अपना दूसरा सेमीफाइनल खेल रही इंग्लैंड 1966 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने का सपना देख रहा था. लेकिन वो अपना तीसरा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (1990, 2018 और 2026) हार के फैंस का दिल तोड़ दिया.
मेसी टूर्नामेंट में 8 गोल करके गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं. इसके अलावा वो 39 साल और 21 दिन की उम्र में, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए. उन्होंने फ्रिट्ज वाल्टर और गुन्नार ग्रेन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जो 1958 में वेस्ट जर्मनी और स्वीडन के लिए एक-दूसरे के खिलाफ खेलते समय क्रमशः 37 साल और 236 दिन के थे.
