छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 92 अफसरों के तबादले, जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट

रायपुर 20 जुलाई 2026 : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 92 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।