नई दिल्नी 25 जुलाई 2026 : नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है. सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत चल रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर अभी तक बात नहीं पाई है. आज एक बार फिर सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर के लिए बात होगी. सीजेपी का कहना है कि जंतर-मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते. इस धरना प्रदर्शन के चलते सेंट्रल दिल्ली के इलाके में प्रतिदिन जाम की स्थिति रहती है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहने के कारण लोगों को भी आने-जाने में समस्या हो रही है. इसके अलावा आज भी दिल्ली मेट्रो के दर्जनों स्टेशन बंद है.
जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ा
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग को केंद्र सरकार ने मान लिया है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ा है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
जंतर मंतर के पास हंगामा
संसद मार्ग और टॉलस्टॉय मार्ग की तरफ से जंतर मंतर की तरफ बढ़ रहे पुलिस और प्रदर्शनकरियों के बीच झड़प, उन्हें आगे बढ़ने से जाने पर रोका जा रहा था.
दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़ी गुमराह करने वाली और झूठी जानकारी पर DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से पिछले कई हफ़्तों से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट चल रहा है..सोशल मीडिया पर जानकारी बहुत तेज़ी से वायरल होती है लेकिन हर पोस्ट, वीडियो या फोटो ज़रूरी नहीं कि सही हो. किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसे आगे शेयर करने से पहले फ़ैक्ट-चेक करना बहुत ज़रूरी है. दिल्ली पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया पर नज़र रख रही है. हम अपने सोशल मीडिया हैंडल से लगातार फ़ेक न्यूज़, AI और डीपफ़ेक वीडियो, एडिटेड क्लिप और गुमराह करने वाली पोस्ट की जानकारी शेयर कर रहे हैं ताकि लोग सही और गलत जानकारी में फ़र्क कर सकें.
