छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 4 थाना प्रभारियों सहित 6 अधिकारियों का ट्रांसफर

राजनांदगांव 26 जुलाई 2026 :   छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने निरीक्षक (TI), उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत चार थाना प्रभारियों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

चार थाना प्रभारियों के बदले गए प्रभार

जारी तबादला आदेश के अनुसार छुरिया, बसंतपुर, डोंगरगांव और सोमनी थाना के प्रभारियों का तबादला किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ अनुराग सोनवानी को छुरिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।