कॉकरोच जनता पार्टी का नया दांव! ‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन की होगी शुरुआत

06 अगस्त 2026 :  कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से देशभर में क्या बोलती पब्लिक अभियान शुरू करेंगे। दीपके ने गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए। दीपके बोले- बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है और इसे देशव्यापी मुद्दा बनाया जाएगा। हम शिक्षा सुधारों पर काम करेंगे। शिक्षा को मुनाफा कमाने का जरिया बना दिया गया है,

लेकिन हम इस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। नीट पेपर लीक को लेकर दीपके और उनकी पार्टी ने जंतर-मंतर पर CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। इस दौरान हजारों छात्र, अभिभावक और युवा आंदोलन में शामिल हुए। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और भूख हड़ताल पर बैठे। 20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी। दीपके ने कहा- CJP चुनावी राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी अभिजीत दीपके ने कहा- CJP कोई चुनावी राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, बल्कि देश के लोकतांत्रिक संस्थानों और शासन में जवाबदेही तय करने के लिए एक मजबूत पब्लिक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सुधार हमारी प्रमुख प्राथमिकता होगी; महंगी स्कूली शिक्षा समाप्त होनी चाहिए।

अब सरकार तय करती है कि कौन वोट देगा, कौन नहीं। चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करनी होगी, नहीं तो चुनाव में धांधली जारी रहेगी। CJP का ‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन CJP सितंबर 2026 से ‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन शुरू करेगी। टीम देश के कई राज्यों, शहरों और गांवों में जाकर सीधे जनता से संवाद करेगी और उनके बुनियादी मुद्दों को समझेगी। महंगी शिक्षा: दीपके के मुताबिक, देश में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग की फीस बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसे कम करवाने के लिए और सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए CJP काम करेगी। बेरोजगारी: देश में बेरोजगारी को एक प्रमुख मुद्दा बनाकर इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। संस्थागत जवाबदेही: चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाओं में जनता का भरोसा बहाल करने के लिए दबाव बनाना।

दीपके बोले- निष्पक्षता के लिए आंदोलन जरूरी दीपके ने कहा कि देश की 60% आबादी 35 साल से कम उम्र की है और जंतर-मंतर के आंदोलन में भी इसी आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। देश में मीडिया की विश्वसनीयता को फिर से स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चाहे राजनीतिक व्यवस्था हो, न्यायपालिका, मीडिया या चुनाव आयोग, हकीकत यह है कि लोगों का इन सभी संस्थाओं से भरोसा उठता जा रहा है। हमारा मानना है कि इन संस्थाओं में जवाबदेही और निष्पक्षता वापस लाने के लिए जनआंदोलन और जनदबाव जरूरी है। अभिजीत ने कहा था- देश को प्रेशर ग्रुप की जरूरत बैठक के पहले दिन 5 अगस्त को दीपके ने साफ किया था कि पार्टी फिलहाल चुनावी राजनीति में नहीं उतरेगी। उन्होंने कहा था कि देश को इस समय किसी नए राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि एक मजबूत दबाव समूह (प्रेशर ग्रुप) की जरूरत है। दीपके के मुताबिक, बैठक में जंतर-मंतर आंदोलन की समीक्षा, ई-20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था, संगठन विस्तार और देशभर में आगे के आंदोलनों की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 36 दिन तक जंतर-मंतर पर चला CJP का प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था।

इस दौरान हजारों छात्र, अभिभावक और युवा आंदोलन में शामिल हुए। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और भूख हड़ताल पर बैठे। 20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी। CJI के बयान के बाद ऑनलाइन कैंपेन से बनी कॉकरोच पार्टी सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

इसके बाद अमेरिका में पढ़ाई करने वाले अभिजीत दीपके ने विरोध के तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम से एक सटायर, यानी व्यंग्य के तौर पर ऑनलाइन अभियान शुरू किया। सोशल मीडिया पर यह अभियान तेजी से वायरल हुआ और बड़ी संख्या में छात्र इससे जुड़ते गए। देखते ही देखते यह ऑनलाइन मुहिम एक संगठित छात्र आंदोलन में बदल गई। इसके बाद दीपके ने नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ ऑनलाइन आंदोलन शुरू किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। —————— ये खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस:लड़की ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर देशद्रोही कहा, शांति से चलने पर भी मारा राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि 20 जुलाई को हुए कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट पर लाठी-पैलेट गन से हमला किया गया।