LPG Cylinder Free: सरकार दे रही मुफ्त गैस सिलेंडर,जानिए कौन उठा सकता है फायदा

11 अगस्त 2026 : उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दिवाली के मौके पर मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर देंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐसे ऐलान किये है। समझते हैं इसके लिए पात्र व्यक्ति कौन होंगे।

देश में सस्ती उपलब्ध कराने के लिए उज्ज्वला योजना चलाई जा रही है। जिसमें पात्र महिलाओं को सब्सिडी यानि कम दाम पर एलपीजी सिलेंडर दिए जाते हैं। लेकिन दिवाली के मौके पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकार पात्र लोगों को मुफ्त में रसोई गैस देने वाली है। जानते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त एलपीजी सिलेंडर से जुड़े क्या ऐलान किए हैं।

दिवाली पर दिल्ली में किसे मिलेगा मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि राशन कार्ड वाले सभी पात्र लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। जिसमें केवल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ही नहीं बल्कि राशन कार्ड धारक यदि पीएनजी कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो भी उन्हें साल में दो बार यानी दिवाली और होली के मौके पर आर्थिक मदद दी जाएगी। जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है वह इस योजना के दायरे में आएंगे। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि उस महीने वे सिलेंडर रिफिल करवाएं।

यूपी में किसे मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश में रिफिल एलपीजी सिलेंडर योजना साल 2022 में शुरू हुई थी। यूपी में उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली के मौके पर मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। राज्य में लाभार्थी दिवाली या होली के मौके पर मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवा सकते हैं।

आपको बता दें कि साल 2016 में केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी जिसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी पर एलपीजी सिलेंडर दिए जाते हैं। पहले इस योजना में पात्र लोगों को साल में 9 सिलेंडर सब्सिडी पर दिए जाते थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर चार कर दी गई है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है। उज्ज्वला योजना के लाभ भारतीयों को यह सिलेंडर और सस्ता मिलता है वहीं जो राशन कार्ड धारक उज्ज्वला योजना के लाभार्थी नहीं है उन्हें 942 ही चुकाने पड़ते हैं।

उज्ज्वला योजना में आवेदन कैसे करें

आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिसमें आधार कार्ड, बीपीएल प्रमाणपत्र या SECC सूची में नाम, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ आदि।