बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले में पदस्थ कुल 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी तबादला सूची में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों के साथ-साथ विभागीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय में अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी गौरव राय के कार्यभार संभालने के बाद जिले में यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है।

