जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार SUV की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

जयपुर 22 अगस्त 2026 :  राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। फागी क्षेत्र में तेज रफ्तार और बेकाबू SUV ने सड़क किनारे मूंग की फसल सुखा रहे पति-पत्नी और उनकी दो बहुओं को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद चारों लोग करीब 20 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फागी में हुआ भीषण सड़क हादसा

जानकारी के मुताबिक, Jaipur Road Accident की यह घटना सरमथुरा-फलोदी मेगा हाईवे पर फागी से करीब तीन किलोमीटर दूर माधोराजपुरा रोड पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। फागी के धामुनियों का मोहल्ला निवासी सत्यनारायण कुम्हार अपने खेत से काटी गई मूंग की फसल सड़क किनारे सुखा रहे थे।

सत्यनारायण के साथ उनकी पत्नी मनमौ्ज और दो बहुएं अमृता और शिमला भी काम में मदद कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंची और चारों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में चार लोगों की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोग घटनास्थल से करीब 20 फीट दूर जा गिरे। पुलिस के अनुसार, सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सत्यनारायण (60), उनकी पत्नी मनमौ्ज (55), अमृता (30) और शिमला (25) के रूप में हुई है।

अमृता के परिवार में 15 वर्षीय बेटी प्रियंका और 13 वर्षीय बेटा हिमांशु हैं। बताया गया कि परिवार पहले भी एक सड़क हादसे में अपने पांच वर्षीय बेटे को खो चुका है।

मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण फागी उप-जिला अस्पताल के बाहर पहुंच गए। चार लोगों की मौत से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश था। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया और धरना शुरू कर दिया।

जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

DSP और ASP ने संभाला मोर्चा

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अनिल डोरिया और SHO पुष्पेंद्र बंसीवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद रात करीब 10 बजे ASP शिवलाल बैरवा और SDO बलबीर सिंह भी वहां पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Jaipur Road Accident की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।