आ रहा Poco का दमदार फोन, बजट सेगमेंट में मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

पोको (Poco) आजकल अपने नए स्मार्टफोन Poco M5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल में आई एक रिपोर्ट के अनुसार यह फोन अगले महीने भारत में लॉन्च होगा। रिपोर्ट में पोको के इस अपकमिंग फोन की कीमत और लॉन्च डेट के साथ इसके खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है। 91 मोबाइल्स की मानें तो इस फोन की शुरुआती कीमत 15 हजार रुपये हो सकती है। यह हैंडसेट सितंबर में लॉन्च होगा और कंपनी आने वाले दिनों इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.58 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले दे सकती है। फोन कम से कम 6जीबी रैम से लैस हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट मिलने की संभावना है। कंपनी शुरुआत में इस फोन का 4G लॉन्च करेगी। इसके कुछ दिन बाद इसका 5G वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। पोको M5 ऐंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा।