छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा होंगे नए CJI

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद अब हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाए जाने की अनुशंसा की गई है।

मौजूदा चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा 4 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे।

वहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की अनुशंसा की गई है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर अनुशंसा की है। इन नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ और राजस्थान हाईकोर्ट को नए मुख्य न्यायाधीश मिलेंगे।

4 सितंबर को रिटायर होंगे मौजूदा चीफ जस्टिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा 4 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा के नए चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभालने का रास्ता साफ होगा।