मनोरंजन डेस्क। बाबा नीम करोली की बायोपिक के तौर पर चर्चा में आई फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपनी कहानी और आध्यात्मिक भावनाओं को लेकर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म का एक भजन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है और लोगों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है।
फिल्म के जिस भजन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसका नाम ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ है। इस भजन को बुंदेलखंड के नेत्रहीन लोक गायक सुनील लोधी ने अपनी आवाज दी है।
सुनील लोधी की देसी और भावपूर्ण आवाज में गाया गया यह लोक भजन फिल्म की कहानी और आध्यात्मिक माहौल के साथ खासा प्रभाव छोड़ता है। सोशल मीडिया पर लोग इस भजन को लगातार सुन रहे हैं और इसकी खूब चर्चा हो रही है।
सुनील लोधी की आवाज बनी खास पहचान
‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ भजन में सुनील लोधी की आवाज की सादगी और भावनात्मक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बुंदेलखंड की लोक शैली में गाए गए इस भजन ने ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
फिल्म में बाबा नीम करोली के जीवन और आध्यात्मिक व्यक्तित्व को केंद्र में रखा गया है। ऐसे में यह भजन फिल्म के आध्यात्मिक पक्ष को और मजबूत करता नजर आ रहा है।
