सितंबर माह में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक! जरूरी काम है तो पहले निपटा लें, देखें पूरी लिस्ट

अगर आपको सितंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने, कैश जमा करने या बैंक की किसी अन्य शाखा संबंधी सेवा के लिए जाने से पहले छुट्टियों की तारीख जरूर देख लें।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक सितंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों और शहरों को मिलाकर बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ क्षेत्रीय त्योहार और स्थानीय अवकाश शामिल हैं। हालांकि, सभी राज्यों में ये छुट्टियां एक जैसी नहीं होंगी।

सितंबर में इन तारीखों पर बैंक रहेंगे बंद

4 सितंबर – जन्माष्टमी के चलते कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसमें रायपुर भी शामिल है।

6 सितंबर – रविवार, देशभर में बैंक बंद।

11 सितंबर – जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे।

12 सितंबर – महीने का दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद। गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण भी अवकाश रहेगा।

13 सितंबर – रविवार।

14 सितंबर – गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर – कुछ शहरों में संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन का अवकाश।

20 सितंबर – रविवार।

21 सितंबर – कुछ क्षेत्रों में श्रीमंत शंकरदेव जयंती और श्री नारायण गुरु समाधि के चलते बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर – रांची में कर्म पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर – जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह की जयंती के कारण बैंक बंद।

25 सितंबर – गंगटोक में इंद्रजात्रा के चलते बैंक बंद।

26 सितंबर – महीने का चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद।

27 सितंबर – रविवार, देशभर में बैंक बंद।

छत्तीसगढ़ में कब बंद रहेंगे बैंक?

छत्तीसगढ़ की बात करें तो उपलब्ध बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 4 सितंबर को जन्माष्टमी के कारण रायपुर समेत राज्य के बैंकिंग केंद्रों में शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा 6, 12, 13, 20, 26 और 27 सितंबर को रविवार तथा दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

UPI और ATM चलते रहेंगे

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, कैश जमा, चेक संबंधी काम और अन्य शाखा-आधारित सेवाओं के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।

ध्यान रखें: बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग हो सकती हैं। इसलिए किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए अपनी संबंधित शाखा का स्थानीय हॉलिडे कैलेंडर जरूर जांच लें।