Air India Express ने बदली क्रू की यूनिफॉर्म, भारतीय संस्कृति की दिखी झलक

नई दिल्ली 02 सितम्बर 2026 :  टाटा समूह (Tata Group) के मालिकाना हक वाली एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) अपनी महिला केबिन क्रू की यूनिफॉर्म में बदलाव कर सकती है।एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट पिछले 60 सालों से साड़ी ही पहनती आ रही हैं। हालांकि अब मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इसमें बदलाव किया जा सकता है।

मनीष मल्होत्र डिजाइन कर रहे हैं एयर इंडिया की नई यूनिफॉर्म

एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स को अब पहले के मुकाबले ज्यादा मॉड्रन पोशाक दी जी सकती है। नई वॉर्डरोब में महिलाओं के लिए चूड़ीदार और पुरुषों के लिए सूट को शामिल किया जाएगा। मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो एयर इंडिया की इस नई यूनिफॉर्म को मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट के चलते इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

एयर इंडिया की नई यूनिफॉर्म कथित तौर पर गहरे लाल, बैंगनी और सुनहरे रंग की हो सकती है। इसके अलावा एयर इंडिया में मर्जर होने के बाद विस्तारा भी इसी यूनिफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। एयर इंडिया के CEO और MD कैंपबेल विल्सन के मुताबिक, नए एयरबस ए350 विमान के आने के बाद एयरलाइन का नया स्वरूप सामने आएगा। ऐसा अक्टूबर या नवंबर में होने की उम्मीद है।

इन टीमों को मिली नई यूनिफॉर्म

यह नया लुक सिर्फ केबिन क्रू जैसे- एयर होस्टेस और फ्लाइट अटेंडेंट्स तक सीमित नहीं है। एयरलाइन ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, एविएशन सिक्योरिटी टीम और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े सभी कर्मचारियों के लिए नई यूनिफॉर्म लागू की है। इसमें सिर्फ सहूलियत ही नहीं, बल्कि कपड़ों के सुंदर और आकर्षक डिजाइन का भी खास ध्यान रखा गया है।