बीजापुर 07 सितम्बर 2026 : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 199वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए 14 नक्सल डंप बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को एड़ी, हर्री, नयापारा एवं सरपंचपारा पीडिया तथा कुआपगुड़ा गांवों के आसपास के जंगल क्षेत्रों में की गई। सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने इन इलाकों में बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री छिपाकर रखी है।
जंगलों में चलाया गया सघन तलाशी अभियान
जानकारी के अनुसार, CRPF की 199वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। जवानों ने जंगल और आसपास के संवेदनशील इलाकों की बारीकी से तलाशी ली।
