रायपुर 07 सितम्बर 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अपात्र तरीके से लाभ लेने वाले हितग्राहियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई जांच के बाद बस्तर जिले में 5925 महिला हितग्राहियों के नाम योजना की सूची से हटा दिए गए हैं।
जांच के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें हितग्राहियों की पात्रता को लेकर गंभीर सवाल उठे। विभागीय जांच में करीब 2000 ऐसे नामों की पहचान की गई, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम योजना के रिकॉर्ड में दर्ज थे।
मृत हितग्राहियों के नाम भी सूची में मिले
जांच के दौरान सामने आया कि बड़ी संख्या में ऐसी महिलाओं के नाम योजना की सूची में बने हुए थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके अलावा कुछ मामलों में दस्तावेजों में गड़बड़ी और गलत जानकारी के आधार पर लाभ लेने की बात भी सामने आई है।
