छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का ‘रेट्रो अवतार’: AI के जरिए 80 के दशक के रंग में रंगे सीएम साय और मंत्री, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ वायरल

रायपुर 10 सितम्बर 2026 : छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों एक नया और दिलचस्प अंदाज देखने को मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य 80 के दशक के ‘रेट्रो लुक’ में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ‘1980s Retro AI Trend’ अब छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, खुशवंत साहेब समेत अन्य नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार अपनी रेट्रो तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की हैं।

क्या है यह रेट्रो AI ट्रेंड? यह एक डिजिटल ट्रेंड है जिसमें AI तकनीक की मदद से मौजूदा तस्वीरों को 80 के दशक के लुक में बदल दिया जाता है। इसमें कपड़ों की स्टाइल, हेयरस्टाइल, विंटेज बैकग्राउंड, कलर टोन और यहां तक कि पुराने कैमरे के विजुअल इफेक्ट्स को उसी दौर के अनुसार ढाल दिया जाता है।

यूजर्स में भारी उत्साह नेताओं के इस नए अवतार को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स में खासा उत्साह है। तस्वीरों में कहीं पुराना फिल्मी अंदाज झलक रहा है, तो कहीं 80 के दशक का क्लासिक फैमिली फोटो लुक नजर आ रहा है। नेताओं के अलावा आम लोग, कलाकार और सोशल मीडिया यूजर्स भी इस ट्रेंड को खूब अपना रहे हैं।

तकनीक और पुरानी यादों का अनोखा संगम यह ट्रेंड सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुरानी यादों (Nostalgia) और आधुनिक डिजिटल टेक्नोलॉजी के बेहतरीन संगम का उदाहरण बनकर उभरा है। 80 के दशक का फैशन और आज की AI तकनीक एक साथ मिलकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।





