केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर..एनआईए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

रायपुर– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर जा रहे हैं. अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह करीब 5 घंटे यहां बिताएंगे। इस दौरान अमित शाह को कई कार्यक्रमों में भाग लेते देखा जाएगा। वह मुख्य रूप से एनआईए कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही बीजेपी के प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह आज अपने शेड्यूल के अनुसार दोपहर 2 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर उड़ाने भरने के बाद 2 बजकर 5 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

नवा रायपुर के सेक्टर-24 में एनआईए भवन का उद्घाटन करेंगे। अमित शाह ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक एनआईए के मुख्यालय में लोकार्पण समारोह में रहने के बाद शाम 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ विषय पर एक सेमिनार कार्यक्रम में भाग लेंगे।