रायपुर 16 सितम्बर 2026 : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) अधिकारियों के तबादले किए हैं। तीनों अधिकारी मंत्रालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
लंबे समय से जीएडी पूल में पदस्थापना का इंतजार कर रहे मनीष मिश्रा को अब स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया है। उन्हें विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

