मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री सुचिका तरियाल को दी बधाई

भोपाल 22 सितम्बर 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स -2026 में 60 किलोग्राम वर्ग की मिक्स् मार्शल आर्टस (एमएमए) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री सुचिका तरियाल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली सुश्री सुचिका पहली भारतीय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री सुचिका ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। आशा है, वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर देश की शान बढ़ाती रहेंगी।