मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैडमिंटन टीम को दी बधाई

भोपाल : 24 September 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि भारतीय खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को बैडमिंटन टीम के सभी खिलाड़ियों पर गर्व है।