भोपाल : 25 September 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी श्री परिनाज धालीवाल और श्री अनंतजीत सिंह नरूका को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है भारत का मान बढ़ाया है। यह ऐतिहासिक सफलता है, जो देश के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी अवश्य इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
