AI के गलत इस्तेमाल पर बिल गेट्स का अलर्ट, बोले- 100 करोड़ लोगों की जान पर मंडरा सकता है खतरा

नई दिल्ली 26 September 2026 : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने AI के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि AI इतना शक्तिशाली हो सकता है कि गलत हाथों में पड़ने पर ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिनमें 100 करोड़ लोगों की जान जा सकती है।

गेट्स ने कहा कि बुरे इरादे वाले लोगों के हाथों में अत्याधुनिक AI टूल्स का इस्तेमाल अब तक के किसी भी हथियार से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। उन्होंने AI पर सरकारी निगरानी और प्रभावी कानून बनाने की जरूरत बताई तथा कहा कि कंपनियों का केवल सेल्फ-रेगुलेशन पर्याप्त नहीं है।

अगस्त में प्रकाशित अपने लेख में गेट्स ने AI से जुड़े साइबर हमले और जैविक खतरे, बड़े पैमाने पर रोजगार में बदलाव और बच्चों व मानवीय संबंधों पर असर को प्रमुख चिंताओं में शामिल किया था।