Asian Games 2026 : नई दिल्ली 30 September : जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत करते हुए एक के बाद एक गोल्ड मेडल अपने नाम किए। महिला आर्चरी टीम के बाद अब कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।
कंपाउंड मिक्स्ड टीम में भारत को गोल्ड
कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में चिकिता तनिपर्थी और साहिल जाधव की भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और फैसला शूट-ऑफ में हुआ।
भारतीय जोड़ी ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और शूट-ऑफ में जीत हासिल की। इस जीत के साथ चिकिता तनिपर्थी का एशियन गेम्स 2026 में यह दूसरा गोल्ड मेडल, जबकि साहिल जाधव का यह पहला गोल्ड मेडल है।
