आंध्र प्रदेश में रिलायंस का मेगा इन्वेस्टमेंट, ₹1 लाख करोड़ लगाने की तैयारी

02 October 2026 : रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 2 अक्तूबर यानी शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आरआईएल आंध्र प्रदेश में कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट्स लगाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये इनवेस्ट करेगी। इससे 3 लाख से ज्यादा नौकरियों के मौके पैदा होंगे। इससे राज्य को करीब 60,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलेगा।

रिलायंस आईसीए के साथ मिलकर काम करेगी

मदनापल्ले में रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के शिलान्यास कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि रिलायंस नए इंस्टीट्यूशन को सपोर्ट करने के लिए सरकार और किसानों के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने कहा, “आज 40,000 करोड़ के सपोर्ट से रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब से भारत की ग्रोथ स्टोरी में नया मील का पत्थर जुड़ गया है।”

आईसीए का फोकस किसानों की समृद्धि पर होगा

अंबानी ने इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर को एक ऐसा नया संस्थान बताया, जिसका फोकस टेक्नोलॉजी और किसानों की समृद्धि पर होगा। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबु नायडू को संबोधित करते हुए कहा, “25 साल पहले आपने हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस शुरू किया था। आज आप भारीतय किसानों को अपना आईएसबी देने जा रहे हैं।”

आईसीए किसानों को अपने खेता का सीईओ बनाएगा

उन्होंने कहा, “भारत ने दुनिया को की सीईओ दिए हैं। अब आईएसए भारत के किसानों को अपने खेत का सीईओ बनाएगा।” अंबानी ने कहा कि यह स्कूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ट्रेडिशनल फार्मिंग नॉलेज को एक साथ लाएगा। इनका इस्तेमाल पेस्ट अलर्ट, क्रॉप हेल्थ-मैपिंग में ड्रोन के इस्तेमाल, रोबोटिक्स, मार्केट इंटेलिजेंस और ग्रीन हाउस टेक्नोलॉजी में होगा।

किसान देश की ऊर्जा सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे

उन्होंने कहा, “रिलायंस के ग्रीन एनर्जी बिजनेसेज के जरिए मैं हमारे अन्नदाताओं को ऊर्जदाता बनाने में मदद करना चाहता हूं। हमारे किसान दो देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं अब देश की ऊर्जा सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे। भारत ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनेगा।”

किसानों को ट्रेनिंग मॉड्यूल से जोड़ने का प्लान 

अंबानी ने उन चार क्षेत्रों के बारे में बताया, जिसमें रिलायंस स्कूल के साथ मिलकर काम करेगा। गावों में वर्चुअल क्लासरूम्स के जरिए किसानों को ट्रेनिंग मॉड्यूल से जोड़ा जाएगा। जियो कृषि के जरिए टेक्नोलॉजी साझा होगी। युवाओं के लिए बतौर प्रोफेशन हाई-टेक एनिमल हस्बेंड्री को विकसित किया जाएगा।

युवाओं को स्किल और टेक्नोलॉजी उपलब्ध करानी होगी

उन्होंने कहा, “हमें उन्हें अपने गांवों में ही सफल भविष्य बनाने के लिए स्किल, टेक्नोलॉजी और उद्यम देना होगा।” उन्होंने कहा कि रिलायंस इस इंस्टीट्यूशन को स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट, डिजिटल कपैबिलिटीज, टेक्निकल एक्सपर्टाइज और इंडस्ट्री पार्टनरशिप के जरिए मदद करेगी।

किसानों की बेहतर जिंदगी की बुनियाद से शुरुआत

अंबानी ने नायडू को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे आंध्र का बेटा समझिए और मुझे बताइए कि मैं आपके सुंदर राज्य के लिए क्या कर सकता हूं।” उन्होंने कहा कि आज हम सिर्फ शिलान्यास नहीं कर रहे हैं बल्कि हम रूरल एंटरप्राइज, समृद्ध गांव और सस्टेनेबल इंडिया और सबसे जरूरी किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए बुनियाद रख रहे हैं।