नई दिल्ली 05 October 2026 : फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा पाउडर के एक बैच को बाजार से वापस मंगवाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा कंज्यूमर हेल्थ से जुड़े उल्लंघन के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए FSSAI ने मेसर्स क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त शेयर बाजार में आज यानी 5 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 72000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 20 अंक की बढ़त है ये 22400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग मेटल और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। अमेरिका-भारत ट्रेड डील की बातचीत में अब ज्यादा गुंजाइश नहीं भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर चल रही बातचीत ऐसी जगह पर आकर अटक गई है जहां से आगे बढ़ना दोनों देशों के लिए मुश्किल हो रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित म्यूनिख लीडर्स मीटिंग के दौरान यह बात कही। । टैक्स अधिकारियों से छिनेगा गिरफ्तारी का अधिकार: जीएसटी काउंसिल 7 अक्टूबर को होने वाली अपनी बैठक में देश के इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम में बड़े सुधारों को मंजूरी दे सकती है। नए प्रस्ताव के तहत टैक्स अधिकारियों से सीधे गिरफ्तार करने का अधिकार वापस लेने और फर्जीवाड़े के आपराधिक मामलों की सीमा बढ़ाने की तैयारी है।.
