CG School Holiday: बच्चों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, दशहरा-दिवाली और सर्दियों में मिलेंगे 15 दिन अवकाश

रायपुर 07 October 2026 :  छत्तीसगढ़ में त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार तीनों मौकों पर कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा और दीपावली पर 5-5 दिन, जबकि शीतकालीन अवकाश भी 5 दिनों का रहेगा। इससे छात्रों और शिक्षकों को त्योहारों के दौरान छुट्टी की योजना बनाने में आसानी होगी।

CG School Holiday: दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। यानी विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिनों का अवकाश मिलेगा।

इस दौरान नवरात्रि और दशहरा से जुड़े त्योहार मनाए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश की तारीख पहले ही घोषित कर दी गई है।

दिवाली पर भी मिलेगी 5 दिन की छुट्टी

दशहरा के बाद दीपावली अवकाश की भी घोषणा कर दी गई है। स्कूलों में दिवाली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक रहेगी।

इस पांच दिवसीय अवकाश के दौरान विद्यार्थी और शिक्षक दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।

शीतकालीन अवकाश भी 5 दिन

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यानी सर्दियों में भी विद्यार्थियों को लगातार पांच दिन की छुट्टी मिलेगी।

इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर शैक्षणिक सत्र 2026 में कुल 15 दिन का अवकाश निर्धारित किया गया है।

एक नजर में छुट्टियों की तारीख

अवकाशतारीखकुल छुट्टी
दशहरा अवकाश17 से 21 अक्टूबर 20265 दिन
दीपावली अवकाश6 से 10 नवंबर 20265 दिन
शीतकालीन अवकाश24 से 28 दिसंबर 20265 दिन
कुल—15 दिन

पिछले सत्र के मुकाबले कम हुई छुट्टियां

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश 6-6 दिनों का था। दशहरा पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक छुट्टी रही थी।

इस हिसाब से पिछले सत्र में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिनों का अवकाश मिला था। वहीं, 2026 में इन तीनों छुट्टियों को मिलाकर कुल अवकाश 15 दिन रह गया है।

यानी पिछले सत्र की तुलना में इस बार त्योहारों और शीतकालीन अवकाश में 3 दिन की कमी की गई है।