LIVE : विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च, राहुल गाड़ी में सवार

नई दिल्ली। SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च शुरू हो गया है। राहुल समेत विपक्ष के नेता गाड़ी में बैठकर कोर्ट तक जा रहे हैं। इनमें अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, आइसा की नेता नेहा बोरा भी शामिल हैं।मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था।सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और कहा था कि कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है। कोर्ट उनकी समस्याएं सुनेगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगा।

अखिलेश यादव भी दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल

अखिलेश यादव ने कहा- आंदोलन और धरना जारी रहेगा। लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। BJP, चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। वह हमेशा सत्ता में बने रहना चाहती है। वे फर्जी वोटर लिस्ट बनाते हैं, फर्जी वोट डालते हैं और चुनाव के नतीजे तैयार करते हैं।सरकार प्रदर्शन की जगह बदलकर खुद को नहीं बचा सकती और न ही प्रदर्शन स्थल बदलने से कथित गड़बड़ियां छिप सकती हैं। हम लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे। संघर्ष जारी रहेगा।

राहुल गांधी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंची

राहुल गांधी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। टीम ने नई दिल्ली में जारी प्रदर्शन और ECI में गड़बड़ी से जुड़े मुद्दों पर याचिका दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।

अनुराग ठाकुर बोले- राहुल हवा-हवाई नेता हैं

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा- राहुल हवा-हवाई नेता हैं। वे बस झूठ बोलते रहते हैं। अब तो सड़क छाप भाषा पर उतर आए। राहुल गांधी देश को शोर नहीं सच चाहिए। आरोप नहीं सबूत चाहिए। आप राष्ट्रपति के पास गए तो कहा गया कि सबूत दिखाएं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया कि कोर्ट का आप राजनीति का रणक्षेत्र नहीं बना सकते।