जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, रायपुर ने सीईओ अपेक्षा व्यास के कार्यकाल में रचा वित्तीय इतिहास

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, रायपुर ने सीईओ अपेक्षा व्यास के कार्यकाल में रचा वित्तीय इतिहास — उत्तरोत्तर प्रगति का नया अध्याय

रायपुर 01 नवंबर 2026: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर ने अपनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास के नेतृत्व में पिछले वर्षों के दौरान वित्तीय सुदृढ़ता, किसान-कल्याण एवं डिजिटल सेवा-विस्तार के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत श्रीमती व्यास का स्थानांतरण अब छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, मुख्यालय, नवा रायपुर में कर दिया गया है, किन्तु उनके कार्यकाल में बैंक ने जो उत्तरोत्तर प्रगति दर्ज की है, वह सहकारिता जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वित्तीय क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि

उनकी पदस्थी अवधि में बैंक ने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में निरंतर ऐतिहासिक 216-216 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित किया। दिनांक 31 मार्च 2026 की स्थिति में बैंक की कार्यशील पूंजी 8,600 करोड़ रुपये से अधिक तथा कुल जमा अमानतें 6,971 करोड़ रुपये से अधिक रही — जो बैंक के सुदृढ़ वित्तीय आधार एवं खातेदारों के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

किसानों को मिला समय पर लाभ

धान खरीदी वर्ष 2025-26 में बैंक की समितियों द्वारा कुल 37,36,666 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया, जिसके अंतर्गत समर्थन मूल्य हेतु 8,854 करोड़ रुपये एवं कृषक उन्नति योजनांतर्गत 2,729 करोड़ रुपये — इस प्रकार कुल 11,583 करोड़ रुपये का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया गया।