रायपुर 02 नवंबर 2026 : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनके प्रवास का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह रायपुर में आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे का प्रमुख कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन समारोह होगा, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अमित शाह का रायपुर आगमन दोपहर 3:05 बजे निर्धारित है। इसके बाद वे सड़क मार्ग से विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचेंगे। अस्पताल उद्घाटन, पार्क लोकार्पण और राज्योत्सव समापन समारोह के बाद वे रात 8:20 बजे रायपुर से रवाना होंगे।
दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
जारी कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित अपने आवास 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे वे पालम स्थित एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
उनका स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने का समय दोपहर 3:05 बजे निर्धारित किया गया है। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 5:30 बजे विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
अस्पताल कार्यक्रम के बाद अमित शाह शाम 5:05 बजे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे उनके वहां पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया जाएगा।
पार्क के उद्घाटन के बाद शाम 5:50 बजे वे राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, शाम 5:55 बजे उनके राज्योत्सव मैदान पहुंचने का समय तय किया गया है।
