रायपुर 13 नवंबर 2026 : राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने चार निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जबकि एक निरीक्षक को रिजर्व केंद्र में पदस्थ किया गया है। सभी निरीक्षकों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

