SP की कुर्सी पर बैठते ही एक्शन में आईं प्रिया नेताम, स्कूल के पेयजल संकट को लेकर उठाई आवाज

कोंडागांव 27 नवंबर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में छात्राओं का आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने अनूठी पहल की। शासकीय हाई स्कूल जैतपुरी, फरसगांव की छात्रा प्रिया नेताम को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया। एसपी की जिम्मेदारी संभालते ही प्रिया ने अपने स्कूल की पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया और विद्यालय में वाटर फिल्टर लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

SP की कुर्सी पर बैठते ही उठाया स्कूल की समस्या का मुद्दा

छात्रा प्रिया नेताम को एक दिन के लिए एसपी बनने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने अपने विद्यालय में पेयजल की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। प्रिया ने स्कूल में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वाटर फिल्टर लगाने के निर्देश दिए। उनकी इस पहल ने दिखाया कि नेतृत्व का अवसर मिलने पर विद्यार्थी भी समाज और अपने आसपास की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठा सकते हैं।

SP पंकज चंद्रा ने विद्यार्थियों को समझाई पुलिस की कार्यप्रणाली

दरअसल, शासकीय हाई स्कूल जैतपुरी के छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया था। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कराया।